ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार सरकार ने अपने मुस्लिम कर्मियों के लिए रमजान के महीने में सभी सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों व अधिकारियों को कार्यालय आने एवं जाने के समय में सुविधा प्रदान की है इसके तहत उन्हें रमजान के महीने में निर्धारित समय से एक घंटा पहले आने और 1 घंटा पूर्व जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इस आदेश के निर्गत हो जाने से 23 मार्च से शुरू होने वाले रमजान मुबारक का महीना मैं मुस्लिम कर्मियों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने विज्ञप्ति संख्या 5267 दिनांक 17 3/23 के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारी को आदेश निर्गत कर दिया है,साथ ही इसको लागू करने का भी आदेश निर्गत किया है। यह आदेश प्रतिवर्ष रमजान के महीने के लिए लागू रहेगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026