Tranding

पनियरा विधायक ने प्रेस वार्ता कर गिनायी वर्तमान सरकार की उपलब्धियां।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल में विधानसभा पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किये गये विकास कार्यों का विस्तार से चर्चा किया, जिसमें यूपी सरकार की उपलब्धियां, नागरिक सुबिधायें, समाज कल्याण एवं महिला कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर सम्बंधित कार्य एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने जैसी उपलब्धियों के विषय पर विशेष चर्चा किये। उन्होंने डबल इंजन की सरकार योगी 2 की सरकार के द्वारा किये गये तमाम तरह के विकास कार्यो से अवगत कराया।

इसी बीच पनियरा विधायक ने राहुल गांधी के बयान को बेअंदाज़ बताते हुए कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में पदाधिकारी हैं उनको कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिये।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता को ऐसा निंदनीय शब्द का प्रयोग नही करना चाहिए।

इस प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार योगेन्द्र पांडेय, करुणाकर राम त्रिपाठी, अरविंद यादव,श्याम उपाध्याय,अभय पासवान, नवीन त्रिपाठी, शेषमणि पांडेय सहित विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026