शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
इन दिनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साइबरअपराधी काफी सक्रिय हैं, विभिन्न तरीकों से आम जनता को अपने जाल में फंसा कर ठगने का काम कर रहे हैं,कभी लॉटरी के बहाने,कभी ऑनलाइन खरीदारी करके,कभी पार्सल का झांसा देकर,फ्रॉडगिरी का नया-नया तरीका अपनाकर, लोगों के खाते से पैसा ड्रॉ कर, ऑनलाइन पैसा मंगा कर,बैंक में एटीएम का फ्रॉड कर के अजब गजब काम कर रहे हैं। साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है।
कई तरह के फ्रॉड के शिकार लोग खाता से पैसा निकासी निकासी के बाद बैंकों से संपर्क करने पर इनका जवाब शून्य मिलता है, जब पूरी जांच पूरी होती है तो पता चलता है कि यह साइबर अपराधी किसी दूसरे राज्य या किसी दूसरे देश के हैं,जिनका कनेक्शन के बारे में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद भी सही पता नहीं चल पाता है।पुलिस विभाग के पदाधिकारी भी इन साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस चुके हैं,मगर उनको भी नाकामी का सामना करना पड़ा है। जिला में साइबर थाना खोलने की बात चली थी मगर अभी तक नहीं खुल सकती है,अगर यहां साइबर थाना खुल जायेगा तो बहुत हद तक साइबरअपराधियों का मनोबल टूट जाएगा,साथ ही जो लोग साइबर अपराधियों के माध्यम से ठगे जाएंगे,उनको भी कुछ उम्मीद नजर आने लगेगी।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026