शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बनहोरा निवासी,भीखम साह के पुत्र मुन्नीलाल से मेरी शादी 2020 में हुई थी,शादी के 6 महीने तक बड़ा अच्छे माहौल में जीवन व्यतीत होता रहा,मगर 6 महीना के बाद मेरे पति ने व्यापार करने के लिए मेरे पिता से ₹6 लाख की मांग कर दी,जो मेरे पिता ने रुपया देने से इनकार कर दिया तो इन लोगों ने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया,तंग आकर मैं अपनी नैहर चली आई,इसके बाद मैंने 2021में परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया।परिवार न्यायालय के द्वारा बीच बचाव का रास्ताअपनाकर दोनों को समझा-बुझाकर बांड बनाकर मेरे पति मुझे अपने घर ले जाने लगे इस समय मेरे पति के सभी परिवार के लोग मौजूद थे,मगर रास्ते में ही शिव मंदिर के पास रुक कर जहां मेरे ससुराल के सभी लोग मौजूद थे,बकझक व मारपीट करने लगे,इसी क्रम में उन्होंने छुड़ा निकालकर मेरे सर पर वार कर दिया,जिससे मैं बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गई,इसके बाद पति व ससुराल वाले मुझे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026