Tranding

कल्याणकारी व्यापार मंडल ने व्यापारी नेता हरिश्चंद्र अग्रवाल की 44 वी पुण्यतिथि मनाई।

कल्याणकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे के नेतृत्व में लखनपुर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय के गेट पर व्यापारी नेता हरिश्चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने के बाद शासन से मांग की कार्यालय के अंदर ही व्यापारी नेता की प्रतिमा की स्थापना भी हो।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश:

उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के तत्वाधान में लखनपुर स्थित वाणिज्य कर कार्यालय के गेट पर स्वर्गीय व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल जी की 44 वीं पुण्यतिथि मानते हुए उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के व्यापारियों एवं व्यापारी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा आज के दिन को व्यापारी चेतना दिवस के नाम से मनाया गया एवं अपने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय हरीश चंद्र अग्रवाल आज के 44 साल पहले सर्वे छापे का विरोध करते हुए लखनऊ में चल रहे आंदोलन में शरीक हुए थे उसी दौरान पुलिस की चली गोली से यह काल के गाल में समा गए उसके बाद आंदोलन ने उग्र रूप लिया और पूरे भारतवर्ष को 15 दिन के लिए व्यापारियों ने बंद कर दिया तथा 44 दिन तक उत्तर प्रदेश 15दिन तक बंद रहा उनको श्रद्धांजलि देते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि ऐसे व्यापारी नेता भी हमारे बीच रहे हैं जिन्होंने अपनी जान की बलि भी व्यापारी हित के लिए दे दी आज भी देश के व्यापारियों को चाहिए वह किसी भी समस्या का यदि हाल बातचीत से नहीं निकल रहा एकजुट होकर आंदोलन करें और इसके लिए चाहे जो कीमत चुकानी पड़े चुकाई जाए।

        इस अवसर पर महामंत्री आदित्य श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन किया और शासन से यह मांग की कि वाणिज्य कर कार्यालय के अंदर ही स्वर्गीय हरीश चंद्र अग्रवाल जी की प्रतिमा की स्थापना की जाए

अवसर पर कानपुर महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र पाल,ग्रामीण अध्यक्ष ओम सिंह भदोरिया, जितेंद्र सिंह, अनु ठाकुर, अमित त्रिवेदी, टीटू भाटिया,मनोज कलवानी,नीरज सिंह राजावत, पंकज दुबे,अन्नू पंडित, टीटू भाटिया,ओमवीर यादव, श्याम विश्वकर्मा, सलिल बाजपेई, श्रीमती मिथिलेश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अभिषेक शुक्ला, रमन द्विवेदी, विशाल वर्मा, नीरज द्विवेदी,जितेंद्र सिंह यादव अन्य व्यापारी वर्ग मौजूद रहा

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026