Tranding

नीतीश कुमार मुसलमानों के सच्चे हितैषी है: गुड्डू राइन

मुनाजिर अपने हित के लिए 

 बदलते रहते है पार्टी

बिहार के मुस्लिम समाज महागठबंधन के साथ

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर, बिहार।

जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन ने पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ मुनाजिर हुसैन के जदयू से त्यागपत्र देने पर अपना बयान देते हुए कहा कि 2005 से 2023 तक बिहार के सभी वर्गों और विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को मालूम है कि नीतीश कुमार एक धर्मनिरपेक्ष नेता अपने कर्म से हैं। जिनकी वाणी में कहीं पर कोई लाग लपेट नहीं है। वह जो कहते हैं वह करते हैं। डॉक्टर मुनाजिर हसन का यह कहना कि महागठबंधन में मुसलमानों की कोई जगह नहीं है यह अपनी निजी लाभ नहीं मिलने से बौखलाहट में दिया गया बयान है । महागठबंधन की सरकार पूरी मजबूती से बिहार के सभी वर्गों को साथ लेते हुए अल्पसंख्यक समुदाय का भी विकास कर रही है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर के सांसद आदरणीय राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के निर्देश पर पूरे देश में धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने में लगातार लगे हुए हैं। जिससे देश में जो वर्तमान सरकार केंद्र में बैठी हुई है वह संविधान विरोधी है। उसे जनता 2024 उखाड़ कर फेक देगी। डॉक्टर मुनाजिर हसन पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी में जा चुके हैं।अपनी और अपने परिवार की सत्ता के लिए बराबर दल बदलते रहते हैं। आज नीतीश तेजस्वी की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार जो चल रही है। बिहार में पूरी मजबूती के साथ सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़कर फेंकने के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसमें बिहार का हर मुसलमान बिहार की अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए महागठबंधन की सरकार के साथ है।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026