Tranding

जिला विधिज्ञ संघ केअध्यक्ष पद पर एगेंद्र कुमार मिश्र282 मतों से हुए निर्वाचित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय व्यवहार न्यायालय के अध्यक्ष पद के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता,एगेंद कुमार मिश्र उर्फ विनोद मिश्र,जिला विधिक संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश प्रसाद को 282 मतों के अंतर से पराजित किया।जीते हुए श्री मिश्र को कुल 575 मत प्राप्त हुए,जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी गणेश प्रसाद को 293 मत ही प्राप्त हो सके,तीसरे स्थान पर दिनेश कुमार मिश्र रहे,जबकि चौथे स्थान पर रमेश कुमार त्रिपाठी रहे,जगदंबा शुकुल पांचवे स्थान पर,छठे स्थान पर भोलानाथ सहाय रहे।दिनेश मिश्र को कुल 36 मत,रमेश त्रिपाठी को 27 मत,जबकि जगदंबा शुक्ला को15, भोला नाथ सहाय को 3 मत प्राप्त हुए।संवाददाता को पता चला है कि संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर श्री मिश्रा ने अधिवक्ताओं का आभार जताया,साथ ही कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए वचनबद्ध हैं।इनके मान सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।चुनाव प्रभारी, अजय कुमार दुबे,मधु परवेश चंद्र झा ने संवाददाता को बताया कि निर्वाचित होने पर इनका प्रमाण पत्र सोमवार को दिया जाएगा।

इनकी जीत पर अधिवक्ताओं का का बधाई का ताता लगा हुआ है।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026