शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
जिला कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष भरतभूषण दुबे के नेतृत्व में,जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम काआयोजन किया गया,यह कार्यक्रम जिला के प्रभारी,पूर्वी चंपारण के जिलाअध्यक्ष,
शशिभूषण राय के देखरेख में सुबह 10:30 से स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय केदारआश्रम से निकलकर सोआ बाबू चौक,लाल बाजार चौक पूरे शहर से होते हुए समाहरणालय पहुंची,जहां धरना प्रदर्शन के साथ सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी व जिलाअध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न ज्वलंत जन समस्याओं से संबंधित,महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए एक 7 सूत्री मांग पत्र जिला पदाधिकारी के माध्यम से दिया गय।इसअवसर पर इस कार्यक्रम के कार्यक्रम प्रभारी,शशि भूषण राय,पूर्व विधायक,मदन मोहन तिवारी,इजहार हुसैन,अबुलैस हसन,कलाम जौहरी,मोहम्मद हसन,शौकतअली,प्रवेश मिश्रा, शारदा प्रसाद यादव,सुधा मिश्रा, विनय कुमार,शाही कुमार राय, इदरीसअंसारी,कलीमुल्लाह, शकीलअहमद,अमजदअली,मो एजाज,मोहम्मद यूसुफ,जय मंगल सिंह,सुशील कुमार,विनय कुमार, मनीषा पांडे, विजय पुष्प,सहित सैकड़ों कांग्रेसी थे।इस जय भारत सत्याग्रह यात्रा में देश केअंदर हो रहे उठापटक, महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, संविधान का उल्लंघन,पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि पर नियंत्रण करने,नोटबंदी जैसे हालात पैदा करने,जैसे ज्वलंत समस्याओं परआम जनता का ध्यानआकृष्ट कराया गया,साथ ही भाजपा शासित केंद्र के मोदी सरकार के विरोध में आम जनता का ध्यानआकृष्ट कराया गया।संवाददाता को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष,भरत भूषण दुबे ने इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों काआभार व्यक्त किया,साथ ही यह भी कहा कि जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026