Tranding

बहरीन देश से आए दंपत्ति का सूनी गोद बेतिया में भरा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना स्थित बानु छापर में अवस्थित,विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के द्वारा मासूम बच्चों को कई देशी एवं विदेशी दंपतियों ने गोद भराई हो चुका है, इसी कड़ी में,बहरीन देश के एन आरआई दंपत्ति,गुरनाम सिंह व दीपा दीपसी सुरजीयानी ने अपने संतान के रूप में 5 साल एवं 7 साल की सहोदर बच्चियां को गोद लिया।बच्चियों को गोद में लेकर

बहरीन देश की दंपत्ति का खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने दंपति से कहा कि इन बच्चियों के हर खुशियों का ख्याल रखें एवं बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना करें।संस्थान में बच्चियों को गोद देते समय केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए खुशी मनाई गई,साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी किया गया। इन बालिकाओं का भी दत्तक ग्रहण केंद्र में इसी प्रकार मनाया गया।जिलाअधिकारी ने दंपति को बच्चियों का दत्तक ग्रहण आदेश एवं जन्म प्रमाण पत्र को सौंप दिया।

सहायक निदेशक,अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि इन बच्चियों को गोद देने के बाद अब तक 15 बच्चे देश के बाहर के दंपतियों के द्वारा गोद लिया जा चुका है। 2018 से अब तक कुल 34 बच्चे देश एवं विदेश के दंपतियों द्वारा गोद लिए गए हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले वासियों से अपील की गई कि बच्चों को फेंके नहीं,इस केंद्र में लाकर दे जाएं।इस विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान या चाइल्डलाइन के 1098 पर संपर्क करें। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता शिवाक्षी दीक्षित,अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
128

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026