अमित कुमार त्रिवेदी
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
पनकी पावर हाउस में निर्माणाधीन 660 मेगावाट विद्युत परियोजना में चल रहे विकास कार्य के तहत ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मुख्य मार्ग को पूर्णतया बंद कर दिया गया है वैकल्पिक व्यवस्था के लिए यातायात डायवर्जन करके छोटे,बड़े,भारी वाहनों को पनकी नहर रोड पर जाने के लिए चढ़ाई व खस्ता हाल रोड से में निकाला जा रहा है।
पनकी पावर हाउस 660 मेगा वाट विद्युत परियोजना में रेलवे ब्रिज का चल रहे कार्यको तेजी में लाने के लिए यातायात व्यवस्था को डायवर्जन किया गया है जहां मात्र कागजों में कर दिया गया है परंतु मौके पर सड़कों की स्थिति खस्ताहाल है पनकी पावर हाउस बाजार से सब्जी मंडी होते हुए नहर की ओर जाने वाली सड़क पर मोड़ के पास पर चढ़ने या उतरने में पहाड़ का जैसा नजारा दिखने लगता है और अपने निजी वाहनों व सवारी वाहनों लोगों की सांसें अटक जाती है कि क्योंकि उन्हें सड़क से उतरने और चढ़ने में असुविधा होती है कहीं कोई अप्रिय घटना हमारे साथ ना घट जाए गाड़ी पलटने का डर बना रहता है कारण है कि सामने लोहे के गाटर गडे होने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं फिर भी यातायात व्यवस्था को संचालित करने वाले कर्मचारियों द्वारा यहां की दयनीय सड़क की स्थिति को नहीं देखा गया है आए दिन ई-रिक्शा मोटरसाइकिल सवार युवक गाड़ियां फिसल कर लोहे के एंगल में रगड़ कर क्षतिग्रस्त हो जाती हैं आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से लोग परेशान हैं यातायात पुलिस व सड़क विभाग होने वाली समस्या से निस्तारण कराने को दूर भाग रहे हैं जिससे लोग नगर निगम कानपुर विकास प्राधिकरण को कोस रहे हैं यह नजारा फोटो से साफ नजर आ रहा है की पनकी पावर हाउस ओवरब्रिज निर्माण की शिथिलता के चलते लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026