हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने छावनी से विधायक मो हसन रूमी से उनके निवास पर मुलाकात कर जीएसटी अफसरों की क्रूरता,भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता के कारण जान गंवाने वाले ट्रक ड्राइवर बलबीर सिंह के मामले और जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के लगातार उत्पीड़न करने की सोच के खिलाफ सदन में आवाज उठाने के लिए मांगपत्र सौंपा और सरकार से मृतक बलबीर सिंह के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने और दोषी अफसरों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की।
अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की लगातार व्यापारी अपने उत्पीड़न और जांच के नाम पर बदसलूकी और भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहे हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने विधायक से मांग रखी की वे सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग करें।विधायक मो हसन रूमी ने कहा की इस घटना ने पूरे कानपुर को शर्मसार किया है।जीएसटी के नाम पर किस हद तक व्यापारियों का उत्पीड़न और उनसे वसूली हो रही है उसका पता चलता है।विधायक मो हसन रूमी ने आश्वासन दिया की वो जोरदारी से सदन में और सरकार से इस मामले को उठाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा दिलवाएंगे।साथ ही इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न और उनका अपमान बंद हो।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.