सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन वार्ड के हिसाब से मजबूत संगठन खड़ा करने में अपना सहयोग दें।
अबू शहमा अंसारी
बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
राजनीति में दल का नगरीय क्षेत्र का संगठन का अपना अलग महत्व हैं, नगर का मजबूत संगठन पार्टी प्रत्याशी की जीत का मार्ग खोलता हैं और पार्टी के हर कार्यक्रम की सफलता की गारण्टी हैं इसलिये सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन वार्ड के हिसाब से मजबूत संगठन खड़ा करने में अपना सहयोग दें।
उक्त बाते आज पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने कांग्रेस का बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत् नगरीय क्षेत्र के बूथ समीक्षा के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के बीच कही। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने किया। बूथ संगठन की समीक्षा के कार्यक्रम के अन्तर्गत मध्यजोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने विकास खण्ड त्रिवेदीगंज की भिलवल तथा दहिला न्याय पंचायत से संगठन की समीक्षा कांग्रेसजनो के साथ की।
विकास खण्ड त्रिवेदीगंज की न्याय पंचायत भिलवल एवं दहिला के बूथ संगठन की समीक्षा के दौरान तनुज पुनिया ने कहा कि विकास खण्ड त्रिवेदीगंज विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ का क्षेत्र हैं, आजादी के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री का यह क्षेत्र रहा हैं लेकिन भाजपा ने इस क्षेत्र के विकास के लिये कुछ नही किया इस क्षेत्र में नैनिहालों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिये नवोदय विद्यालय कांग्रेस की देन है, आजादी के बाद हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा, आरक्षण की व्यवस्था, लखनऊ के लिये मेमू ट्रेन कांग्रेस पार्टी विकास पुरूष पी.एल.पुनिया की देन हैं। देश के अन्नदाता का 72 हजार करोड़ का कर्जा माफ करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया हैं। आज बूथ संगठन के पदाधिकारियों को यह समझाना होगा कि क्षेत्र की खुशहाली, अमन, चैन और समाज की आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने नगरीय क्षेत्र के बूथ संगठन की समीक्षा के दौरान बताया कि लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी में 1 नगरपालिका परिषद्, 10 नगर पंचायत हैं जहां वार्ड के हिसाब से कमेटी बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करना हैं और यह काम नगरीय क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में सम्पन्न होना हैं जिसकी समीक्षा बीच-बीच में होगी हमारा उद्देश्य मजबूत संगठन बनाकर कांग्रेस पार्टी की 2024 में वापसी हैं।
नगरीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, सरजू शर्मा, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, के.सी.श्रीवास्तव, इरफान कुरैशी, अब्दुल रहमान लल्लू, वीरेन्द्र प्रताप यादव, सना शेख, रज्जू कुमारी, मो. इजहार सिद्दीकी, सभासद मो. फेसल, सिकन्दर अब्बास रिजवी, शब्बर रिजवी, जियाउररहमान खान, विजयपाल गौतम, पंकज सिंह, रामचन्दर वर्मा, मैनुद्दीन अंसारी आदि कंाग्रेसजन थें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.