अमित कुमार त्रिवेदी
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन और लेबर लॉ रिप्रेंसेंटेटिव्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में शामिल प्रतिनिधियो ने कहा कि पिछले साल से कानपुर साहित अन्य जिलों में स्थिति लेबर कोर्ट में पीठासीन अधिकारियों के पद रिक्त हैं। जिनमे स्थाई रूप से खाली पदों पर भर्ती न करके सरकार कार्यरत पीठासीन अधिकारियों से प्रभारी के रुप मे कार्य संपादित किया जा रहा है। जिससे पक्षकारों को न्याय मिलने में अनावश्यक रूप से देरी हो रही है और उनमें निराशा व्याप्त हो रही है।
इसके अलावा ऐसा ही कुछ स्थिति कानपुर क्षेत्रीय श्रम कार्यालय में है कि अपर श्रमायुक्त के पद पर प्रभारी के रुप में रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन उ प्र कार्यरत हैं और एक सहायक श्रमायुक्त से श्रम विभाग को चलाया जा रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सात दिन में खाली पदों पर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही नहीं होती है तो एसोसिएशन आंदोलनात्मक रुख अपनाएगी।
बैठक में सर्वध्री आर एन अवस्थी, एस के तिवारी, हर्षवर्धन गुप्ता, दिनेश वर्मा, असित कुमार सिंह, आर के तिवारी, पी एन श्रीवास्तव, के जी एन खरे,डॉक्टर संतोष कुमार गुप्ता, आर के त्रिपाठी, गौरव बाजपई, महेंद्र त्रिपाठी, दीपक प्रजापति, संजय तिवारी, बरमेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026