Tranding

श्रम प्रतिनिधियों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

 पीठासीन अधिकारियों, अपर श्रमायुक्त और स्टॉफ कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति किए जाने के लिए लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन और लेबर लॉ रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधि तत्ववधान में चलाए जा रहे आंदोलन के तहत् आज श्रम विभाग कार्यालय परिसर में स्थित लेबर कोर्ट के गेट पर प्रतिनिधिगणों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया।

श्रम न्यायालयों तथा श्रम विभाग में अधिकारियों के खाली पद विगत कई वर्षों से चल रहे हैं लेकिन शासन द्वारा खाली पदों पर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही न किए जाने से हजारों की तादाद में वाद लंबित हैं।

 प्रतिनिधिगणो ने परिसर में नारे लगाते हुए हड़ताल को मजबूती प्रदान की।

वक्ताओं ने कहा कि कि वर्तमान में रिक्त पदों पर चल रहे पीठासीन अधिकारियों की स्थाई नियुक्ति किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। ताकि श्रम न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण जल्द हो सके। श्रम विभाग में भी अपर श्रमायुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त के पद रिक्त हैं जब कि पूर्व में तेरह सहायक श्रमायुक्त कार्यरत रहे। लेकिन वर्तमान में एक अधिकारी द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिससे श्रम कानूनों के तहत तमाम लंबित वाद में आवश्यक कार्रवाई संपादित नहीं हो पा रही है और वादकारी न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।  

     प्रयागराज, लखनऊ तथा झांसी की श्रम प्रतिनिधि एसोसिएशन, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और पत्रकर संघों ने प्रतिनिधियों की हड़ताल का समर्थन देते हुए कहा कि वे आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुटता का प्रदर्शन करते हैं।    

  आंदोलन का नेतृत्व सर्वश्री आर एन अवस्थी, एस के तिवारी,हर्षवर्धन गुप्ता, असित कुमार सिंह, दिनेश वर्मा,एस के जैन, प्रदीप चतुर्वेदी आर के त्रिपाठी, एस ए एम जैदी, एस एन सिंह,सन्तोष कुमार गुप्ता, गौरव बाजपैई, के जी एन खरे, महेंद्र त्रिपाठी, नूर हसन, तथा पवन पांडेय, संजय तिवारी,आर पी श्रीवास्तव, नवीन बाजपेई, लालसहब सिंह आदि उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
133

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026