कानपुर में चर्चा में बनी थाना पनकी की चौकी गोपालपुर में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार बैसला को चौकी की कमान संभालने के लिए पुलिस आयुक्त कानपुर ने भेजा ।
अमित कुमार त्रिवेदी
कानपुर महानगर, उत्तर प्रदेश।
पिछले कई महीनों से विवादों के घेरे में रही पनकी थाना की गोपालपुर चौकी में आज चौकी प्रभारी नवाबगंज पी.के बैसला की नई तैनाती हुई।अपने कानपुर के कार्यकाल में चौकी प्रभारी रहते हुए इनके द्वारा कई सराहनीय कार्य किए गए हैं। कानपुर पुलिस में इनकी अलग ही पहचान बनी हुई है । यह जिस थाने चौकी क्षेत्र में रहते हैं । अपराध और विवाद को नियंत्रण में रखते हैं । इसी कार्य शैली की वजह से इन्हें अपने नाम के मुताबिक जाना जाता है । पुलिस विभाग के अनुसार इन पर एक कहावत सटीक बैठती है, कि *पीके बैसला ऑन द स्पॉट फैसला* की कार्य शैली करने वाले दरोगाओं में शामिल है। वही रावतपुर थाने से आए उप निरीक्षक पीके बैंसला ने गोपालपुर चौकी में पदभार ग्रहण किया जानकारी होने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी का अभिवादन अंगवस्त्रम के माध्यम से किया साथ ही चौकी अंतर्गत समस्त ग्राम में मजदूर,किसान,असहाय लोगों का आपका सानिध्य व सहायता प्राप्त हो इस आशा और विश्वास के साथ निवेदन किया। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि क़ानून की व्यवस्था बनाए रखने,अनुशासन को कायम रखने, गरीब असहाय परिवार को भरपूर सहयोग देने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा जिससे सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा प्रार्थनीय होगी।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026