बिल्हौर ग्राम न्यायालय के सामने अधिवक्ताओं के बस्तों को हटाए जाने का लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष ने ए डी एम सिटी से मिल किया विरोध।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर, उत्तर प्रदेश।
बिल्हौर ग्राम न्यायालय के सामने अधिवक्ताओं के बस्तों को हटाए जाने के विरोध में सतीश पाल के साथ बिल्हौर से आए अधिवक्ताओ को साथ लेकर पं रवीन्द शर्मा अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ए डी एम सिटी से मिले और उन्हें बिल्हौर की वस्तुस्थित से अवगत कराते हुए बताया बिना अधिवक्ता के न्यायालय की कल्पना ही व्यर्थ है। बिल्हौर में ग्राम न्यायालय के सामने खाली पड़ी भूमि पर अधिवक्ता अपने बस्ते लगा मुख्यमंत्री के सपने न्याय मिले जनता के द्वार में अपना योगदान कर रहे थे कि अचानक बिना किसी नोटिस या सूचना के जिस तरह से बिल्हौर प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के बस्तों को हटा दिया गया उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं और यह ग्राम न्यायालय व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास है हमारी मांग है कि तत्काल बिल्हौर के अधिवक्ताओं के बस्तों को यथावत कर दिया जाए अन्यथा अधिवक्ता समाज आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन प्राप्त कर ए डी एम सिटी ने कहा हम शीघ्र ही इस संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करेंगे। इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने एडीएम एफआर ए डी एम एफआर से मुलाकात की और सम्पूर्ण प्रकरण से अवगत कराया।जिसपर उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही अधिवक्ताओं के बैठने की वही पास में परमानेंट व्यवस्था के प्रयास में है।
प्रमुख रूप से अशोक श्रीवास्तव सतीश पाल पवन अवस्थी सोनल पाठक अजय कुमार नीरज सैनी संजीव कपूर शिवम गंगवार इंद्रेश मिश्रा गुलजार अब्बास इंद्रेश मिश्रा आदि रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026