हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
आज सपा व्यापार प्रकोष्ठ के कानपुर महानगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल द्वारा नगर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र एक्सप्रेस रोड पर व्यापारी जन पंचायत का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की।मुख्य वक्ता के रूप में सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता मौजूद रहे।व्यापारी पंचायत में सैकड़ों की तादाद के व्यापारी मौजूद रहे और कई व्यापारियों ने सपा व्यापार सभा की सदस्यता भी ली।व्यापारियों ने जीएसटी,खस्ताहाल सड़क,बिजली कटौती,इंस्पेक्टर राज और अपराध की समस्या को उठाया।सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा की व्यापारी समाज भाजपा की राज में सबसे ज्यादा परेशान है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी सरकार बनाना जानते हैं केवल अपनी शक्ति को पहचानें।नंदलाल जायसवाल ने बताया की कानपुर के व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन से उठाकर न्याय दिलवाया जाएगा।सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद,व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,संतोष राठौर,राजेंद्र जायसवाल,चंकी गुप्ता,हेमंत गुप्ता,निशांत गुप्ता,प्रशांत मोहन जायसवाल,आशीष जायसवाल,दीपा यादव,सुलेखा यादव,पूजा यादव आदि थीं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.