Tranding

शहर के विभिन्न स्थानों पर 77वां स्वतंत्रता दिवस का झंडोतोलन कार्यक्रम अपनी आन बान शान से संपन्न हुआ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

77वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर पूरे शहर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम बड़ी आन बान शान से संपन्न हो गया।इस अवसर पर,स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के लिबर्टी सिनेमा के पास,स्वर्गीय डॉक्टर अहमद के परिसर में सदकात फाउंडेशन के बैनर तले झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया,जिसमेंअधिवक्ता तनवीर अहमद,डॉआरआजम,विजय कश्यप,रामदास बैठा,नंदलाल प्रसाद,इश्तियाकअहमद, शिक्षक,शहाबुद्दीनअहमद, लल्लू खां के अलावा बहुत सारे मोहल्लेवासी की उपस्थिति में रामदास बैठा, सेवानिवृत्त डीएसपी एवन अन्य ने झंडोतोलन करते हुए झंडे की सलामी ली,इसके साथ ही स्कूली छात्र,छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान भी गाया गया,तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों ने इस बिंदु पर अपने-अपने व्याख्यान दिए।झंडोतोलन के पश्चात सभी को मुंह मीठा कराया गया।

वहीं दूसरीओर,स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया मोहल्ले में स्थित,दर्सगाह इस्लाही बेतिया के विद्यालय मे भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक, हसन माविया नदवी एवंअन्य शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के बीच झंडोतोलन करके तिरंगा कोआन बान शान से फहराया गया,इसके बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की, जिसे देखकर उपस्थित लोग, मोहल्लेवासी केअलावा छात्र-छात्राओं के माता,पिता खुशी से फूले नहीं समाए।

झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला,साथ ही सभी शिक्षकों ने भी इस विषय पर अपनेअपने विचारों को छात्र-छात्राओं के बीच साझा किया ताकि छात्र छात्राओं को इसका सही जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों, मोहल्लेवासियों व उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
95

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026