Tranding

नगर के मुहर्रम चौक व सोआ बाबू चौक पर महिला से लूट।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के मुहर्रम चौक और सोआ बाबू चौक पर एक महिला से दो लाख दस हजार और एक शिक्षिका से उसके गले से सोने की चेन अपराधियों ने लूट ली है। घटना के संबंध में, संवाददाता को पता चला है कि मुहर्रम चौक के नजदीक स्थितआईसीआईसीआई बैंक से राशि के निकासी कर बाहर निकली महिला से नकाबपोश अपराधियों ने 2 लाख10 हजार रुपए लूट लिए हैं। घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरे केआधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़ित श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहां पटजीरवा निवासी,हरिकृष्ण प्रसाद की पत्नी रीता देवी बैंक से राशि विकास के लिए आई थी, उन्होंने खाते से ₹2 लाख 10 हजार की निकासी करके अपने बैग में रखकर जैसे ही बैंक से बाहर सड़क पर आई, तभी पल्सर बाइक पर सवार 2 नकाबपोशअपराधी बैग छीन कर फरार हो गए। महिला ने होहल्ला मचाना शुरू किया, तब तक वह नकाबपोश लुटेरा फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष महिला से पूछताछ किए,पीड़िता ने बताया कि उनका बेटा चंडीगढ़ में पढ़ाई करता है,उसकी फीस भरने के लिए वह राशि के निकासी करनेआई थी, राशिद की निकासी कर जैसे ही बैंक से बाहर निकली,तभी पल्सर बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने रुपए से भारत बैंक छीन कर फरार हो गए। नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया किआसपास की सीसीटीवी फुटेज के आधार परअपराधियों की पहचान कराई जा रही है,शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसी क्रम में,लूट की एक दूसरी घटना में शहर के व्यस्ततम सोआ बाबू चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षिका तारा मिश्रा के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। मामले में सर्वोदय विद्यालय की शिक्षिका,तारा मिश्रा ने नगर थाने में आवेदन दिया है। इन्होंने बताया है कि वह सुबह अपने घर बानुछापर देवनगर से रिक्शे से विद्यालय जा रही थी,इसी दौरान सोआ बाबू चौक के नजदीक बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से सोने का चेन नोच कर फरार हो गए।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026