शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
बेतिया मोतिहारी मुख्य पथ पर बेलदारी पोखर भिंडा के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 मृत छात्रों का अर्थी निकलने से पूरे क्षेत्रों में चित्कार भरा गम का माहौल बना हुआ है,चारोंओर मातमी सन्नाटा छा गया।अंतिम संस्कार में अपार भीड़ उमड़ पड़ी,मृत तीनों छात्रों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन उसे घड़ी को कोष रहे थे जब पांचो छात्र बाइक से घर से निकले थे,तभी दुर्घटना होने से मृत्यु हो गई।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक छात्र संदीप कुमार की स्थिति चिंतनीय बनी हुई है जिसका इलाज पटना में चल रहा है,जबकि दूसरा घायल छात्र,सुदामा कुमार की स्थिति ठीक है।घटना में घायल रिक्शा चालक,मोहम्मद यूनुस का इलाजअभी जारी है।घटना में मृत दो सगे भाइयों,लालजी कुमार,गोपालजी कुमार तथा अर्जुन कुमार की मौत हो गई है।पांचो छात्रआपस में चचेरे भाई थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026