शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
घर से बकरी चराने गई दो बच्चियों मे एक का पैर फिसलने से नदी में डूबने के क्रम में एक दूसरे के बचाने के क्रम में दोनों की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि पश्चिम नौतन पंचायत के पांडेटोला मालाही टोली गांव निवासी,रामाशीष की 9 वर्षीय पुत्री,सलोनी कुमारी और मुसाफिर सहनी की 8 वर्षीय बच्ची,गुलाबी कुमारी सुबह 10:00 बजे बकरी चराने गांव के पास सिंगही नदी के बांध पर गई थी। बकरी चराने के दौरान,सलोनी का नदी में पैर फिसल गया,वह गहरे पानी में डूबने लगी। सलोनी को डूबते देख गुलाबी उसे बचाने गई, बचाने के क्रम में वह भी गहरे पानी में चली गई,दोनों बच्ची नदी में एक ही साथ डूब गई। दोनों बच्ची को नदी में डूबते देख खेत में काम कर रही कुछ महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी महिलाओं की शोर सुनकर गांव के तरफ से कुछ लोगआए और दोनों बच्चियों को नदी से निकाला,तब तक उन दोनों की मौत हो चुकी थी।
इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने नौतनथाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। थानाअध्यक्ष,खालिदअख्तर ने संवाददाता को बताया कि दोनो शव को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026