Tranding

जिला अवकाफ कमेटी के पदाधिकारियों ने मझौलिया में की एकआवश्यक बैठक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला अवकाफ कमिटी के पदाधिकारीयों ने मझौलिया प्रखंड के स्थानीय ईदगाह में, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड कमेटी की एक आवश्यक बैठक की। इस बैठक में ईदगाह के मरम्मत व जीर्णोद्धार पर चर्चा की गयी। जिलाअवकाफ बोर्ड के चेयरमैन,सैयदअब्दुल मजीद की अध्यक्षता में बैठक हुई।इस मौके पर वक्फ बोर्ड की जायदाद,व इसका किराया परआबंटित दुकानदारों से किराया बढ़ाने की पेशकश की गयी,साथ ही ईदगाह की मरम्मत,जीर्णोद्धार के लिए फंड कीआवश्यकता बताई गई सभी दुकानदारों ने इसपर अपनीअपनी सहमति जतायी।दुकानदारों कोअगले11महीने के लिये ही एग्रीमेंट करने का निर्देश जारी किया गया। मंझोलिया चौक पर वक्फ बोर्ड की जमीन परअतिक्रमण संबंधी याचिका पर चर्चा हुई।अतिक्रमित भूमि को कब्जे से मुक्ति के कराने के लिये रणनीति बनी। इसअवसर पर,जिला सचिव,असलम खान हक्की,उपाध्यक्ष, फिरोजआलम,शहाबुद्दीन अहमद के साथ,मझौलिया वक्फ कमेटी के डॉ.एस टी नब्बी, अध्यक्ष,मुमताज खां, सचिव,मुन्ना खां, कोषाध्यक्ष, मौलाना नूरआलम,सदस्य में, मुस्लिम जमाल शास्त्री,मोती खानआदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026