Tranding

बाइक दुर्घटना में बेतिया निवासी व्यवसाई की हुई दर्दनाक मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर के कालीबाग ओपी क्षेत्रअंतर्गत नया बाजार पुरानी गुदरी,वार्ड नंबर 9 निवास,राज किशोर प्रसाद बरनवाल के 45 वर्षीय पुत्र रणजीव बरनवाल,उर्फ झुन्ना वर्णवाल का बाइक बेतिया लोरिया नेशनल हाईवे स्थित मठिया चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई,बेतिया की तरफ से लोरिया की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची,लोरिया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। लोरिया थाना अध्यक्ष,कैलाश कुमार ने संवाददाता को बताया कि सड़क दुर्घटना में रात्रि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना स्थल से ट्रैक्टर,बाइक को जप्त कर लिया गया है।संवाददाता को पता चला है कि मृतक एक व्यवसाई थे,जोअपने व्यवसाय का बाकी पैसे का लहना वसूली में लोरिया गए थे,पूर्व से ही प्रत्येक रविवार को लहना वसूली के लिए जाया करते थे, दुर्घटना होने पर इनकी मृत्यु की खबर सुनते ही उनके परिजनों,मित्रों,मोहल्लेवासियों में गम का माहौल छा गया, साथ ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई,मृत्यु की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई,साथ ही उनके निवास पर अपार भीड़ शव को देखने हेतु जमा हो गई,सभी के आंखों मेंआंसू छलक पड़े।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026