Tranding

दिव्यांग पंच,नगीना महतो की हत्या से मचा हड़कंप,खेत में मिला शव।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

दिव्यांग पांच,नगीना महतो की हत्या करके उसके शव को धान के खेत में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान, चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्दा गांव के वार्ड नंबर 4 के नगीना महतो के रूप में हुई है।सूचना पर पहुंची चनपटिया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।परिजन गांव की एक व्यक्ति पर हत्या काआरोप लगा रहे हैं। चनपटिया थानाअध्यक्ष,मनीष कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक दिव्ययांग पंच,चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्ध पंचायत के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला नगीना महतो है।पुलिस मामले में हर एक पहलू से जांच पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों द्वारा संवाददाता को बताया गया कि मृत नगीना महतो एक पैर से अपाहिज था,वह दोपहिया वाहन से आवागमन करता था। वर्ष 2021में पंच के पद पर जीता था,उसको किसी से लड़ाई नहीं थी,सबसे मिलजुल कर रहता था।संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही अवध किशोर कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया है,मृतक की बहू,उर्मिला देवी ने भी संवाददाता को बताया कि शाम मेरे ससुर घर पर थे,उसी वक्त गांव के अवध किशोर कुमार बाइक लेकर आए,उन्हें अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए। देर रात तक जब मेरे ससुर घर पर नहीं लौटे तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका,जिसके बाद हम लोग अवध किशोर के घर पर भी गए तो वह वहां मौजूद नहीं थे।सुबह ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि बुनियादी विद्यालय के दक्षिण सरेह स्थित धान के खेत में उनका शव पड़ा हुआ है।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026