Tranding

बगहा में दंगाइयों के उपद्रव में, चार पत्रकार,दो सिपाही, एसपी,एसडीएम भी हुए चोटिल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बगहा नगर थाना क्षेत्र के रत्नमाला में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प के दुसरे दिन भी प्रशासन द्वारा मूर्ति भसान की पहल करने के दौरान दंगाइयों द्वारा मीडिया और प्रशासन को निशाना बनाते हुए दंगाइयों ने जहां पत्रकारों की पिटाई करते हुए मोबाईल छीन लिया,वहीं गश्ती कर रहें पेट्रोलिंग प्रशासन पर ईंट और पत्थर बरसाये,जिसमें एसपी और एसडीएम भी चोटिल हूए।

स्थानीय प्रशासन में शामिल बगहा एसडीएम,डाअनुपमा सिंह,एसडीपीओ,कैलाश प्रसाद एवं अन्य रत्नमाला में विवादित स्थल पर पहुंचकर मूर्ति भसान कराने के लिए पहुंचे,पहलकर प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन करा दिया।इस दौरान रत्नमाला मोड़ पर कवरेज करने जा रहें,मीडिया में शामिल पत्रकार,मुरारी शरण तिवारी,मयंक आलोक , इजरायलअंसारी,आदित्य उपाध्याय पर दगाईयों ने घेरकर बाइक गिरा दिया,साथ ही पिटाई करनी शुरू कर दी, पत्रकार,मुरारी शरण तिवारी का मोबाईल छीन लिया। 

वहीं बगहा एक के अंचल अंचलाधिकारी के पेट्रोलिंग गाड़ी पर ईंट और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें गाडीं का शीशा डैमेज होने के साथ दो सिपाही इनज्यूरड हो गये,जिसमें जितेंद्र गिरी नामक सिपाही भी शामिल हैं। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, बगहा के रामधाम,मलपुरवा, चंडीस्थान,जगहों पर दो पक्षों में हिंसक झड़प होने की सूचना मिली है।बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव

व एसडीएम अनुपमा सिंह पर रत्नमाला मोड़ के पास दंगाइयों ने ईंट,पत्थर बरसाया, जिसमें दोनों पदाधिकारी चोटिल हूए हैं। नगर के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि प्रशासन को बगहा में धारा144 लगा देना चाहिए था,जिससे स्थितिअब तक नियंत्रण में हो जाती। 

इस सन्दर्भ में जदयू के विधान पार्षद,भीष्म सहनी से पूछे जाने पर यह कहा कि सरकार और प्रशासनआपकी है, धारा144 क्यों लागू नहीं हो रहा,उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से बात कर रहा हूं।बगहा एसपी व एसडीएम से उक्त सन्दर्भ में प्रतिक्रिया लेने के लिए उनके सरकारी मोबाइल पर सम्पर्क करना चाहा गया,तो उनके मोबाइल पर रिंग हुआ,पर फोन नहीं उठाया गया।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026