Tranding

ट्रेन के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेना एक युवक को महंगा पड़ा।

हुआ गंभीर रूप से घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

इन दिनों युवक-युवतियों के द्वारा किसी भी स्थान पर भी सेल्फी लेना एक फैशन बन गया है,कभी-कभी तो इस सेल्फी लेने के क्रम में घटना दुर्घटना भी हो जाती है,इसी क्रम में एक युवक जो कंगाली थाना क्षेत्र के सिनुवरिया गांव निवासी,मकसूद मियां के 16 वर्षीय पुत्र,बख्तियार आलम के साथ घटी है। स्थानीय लोगों के द्वारा संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज रक्सौल रेल खंड के सिकटा रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक रेल के इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेने के दौरान किशोर बिजली की हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया, स्टेशन पर उपस्थित लोगों ने जख्मी किशोर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ अनवार अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया,जिसके बाद परिजनों ने उसे लेकर बेतिया पहुंचे,जहां डॉक्टर ने किशोर की स्थिति बिगड़ते देख पटना रेफर कर दिया। सिकटा रेलवे स्टेशन पर मौजूद,राहुल कुमार,सुजीत कुमार,प्रमोद कुमार,सुनीता देवी,आयेशा खातून,मनजीत कुमार इत्यादि ने संवाददाता को बताया कि रेलवे स्टेशन पर दो इंजन पहले से खड़ी थी,इस दौरान एक इंजन के ऊपर चढ़कर किशोर सेल्फी ले रहा था,इसी दौरान रेल परिचालन होने वाले 25 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया,जिससे वह बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर पड़ा।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026