Tranding

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होने पर देशवासी हुए गौरवान्वित:--सुरैया सहाब

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय जदयू नेत्री-सह- मानवाधिकार कार्यकर्ता,सुरैया सहाब ने चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग होने पर,प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित लोगों के बीच आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए मिठाइयों से मुंह मीठा कराते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा चांद के दक्षिणी भाग पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारे जाने पर पूरे देशवासियों के साथ,इसरो के वैज्ञानिकों, संलग्न पदाधिकारी व कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाइयां दीं,साथ ही यह भी कहा है कि पूरे विश्व की नजर इस पर टिकी हुई थी,भारतवर्ष इस क्षेत्र में विश्व का चौथा देश बनकर,दक्षिण ध्रुव पर चांद पर लैंडर उतारने वाला पहला देश बन गया है।उन्होंने इसरो के तमाम वैज्ञानिकों,संलग्न कर्मियों को शुभकामना देते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,स्वर्गीय पं.जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शिता का परिणाम देशवासियों के बीच उनके हसीन सपनों को साकार करके चार चांद लगा दिया,जो आज अपनी मंजिल तक पहुंच कर चंदा मामा दूर के यथार्थ को बदलकर चंदामामाअब घर के, उतर करआवागमन का रास्ता खोल दिया,अब वह दिन दूर नहीं,जब हम सभी लोग इस पर सफलतापूर्वक चहलकदमी कर सकेंगे।भारतवर्ष के इसरो वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी भाग पर सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 को 23अगस्त 23 को समय 6.4 मिनट संध्या को उतार कर एक कीर्तिमान रच दिया।इस सफलता पर पूरा भारतवर्ष गौरवान्वित हो रहा है

चहुं ओर खुशियों का माहौल है, बूढ़े,जवान,बच्चे,महिलाएं सभी खुशियों से झूम रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026