शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला जज सह विधिक सेवा पदाधिकार केअध्यक्ष,त्रिलोकी दुबे ने दुष्कर्म और तेजाब मामले में 10 पीड़ितों को मुआवजा राशि का चेक दिया है,उन्होंने संवाददाता को बताया कि यह सहायता राशि आप सभी को आने वाले जीवन को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए दिया जा रहा है।आप सभी इस धनराशि का सार्थक उपयोग करेंगे। जिला विधिक सेवा पदाधिकार के सचिव,अशोक कुमार माझी ने संवाददाता को बताया कि बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत 10 अलग-अलग स्थान में दर्ज मामलों में पीड़िताओं को मुआवजा राशि का चेक दिया गया,जिसमें तेजाब मामले के एक और पोक्सो एक्ट के 9 पीड़िताओं कोअलग-अलग मामलों में शामिल हैं। प्राधिकार के द्वारा पीड़िताओं को 45.75 लाख रुपए में से न्यायालय द्वारा निर्धारित किए गए राशि का चेक दिया गया। मुआवजा राशि का चेक प्राप्त करने वालों में वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक मुफस्सिल नौतन,बेतियानगर,बैरिया, मझौलिया,चौतरवा तथा नौरंगिया थाने में दर्ज मामलों की पीड़िताएं शामिल हैं। प्राधिकार के सहायक,आदर्श गौतम ने भी संवाददाता को बताया कि बैंक खाता में चेक को जमा करने का आदेश दिया गया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026