Tranding

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपया की हुई कमी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

केंद्र सरकार ने महिलाओं एवं गृहणियों के लिए खाना बनाने वाली एलपीजी गैस सिलेंडर के प्रत्येक सिलेंडर(14.2kg) वाला के दाम में ₹200 की कमी की है,साथ ही गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का भी भुगतान करने काआदेश दिया है,जो उपभोक्ता के बैंक खाते में जाएगी।इसका निर्णय केंद्र सरकार ने अपने कैबिनेट की बैठक में लिया। केंद्र सरकार ने ओनम एवं रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए महिलाओं की बजट में कमी कर दी है। यह अलग की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का दाम लगभग दो वर्षों सेआसमान छू रही थी, साथ ही सभी उपभोक्ता परेशानी को झेल रहे थे,विशेष कर महिलाएं एवं गृहणियों का बजट बिगड़ गया था,कई बार आम जनता के माध्यम से भाजपा शासित केंद्र सरकार को गैस के दामों में लगातार वृद्धि होने पर इसका विरोध जताया जा रहा था। विपक्षी राजनीतिक पार्टियों भी अपने कार्यक्रमों में इसकी जबरदस्त चर्चा कर रहे थे,इसकेअलावा पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, जुमलाबाजी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी आम जनता में इसकी चर्चाआज भी हो रही है। बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। विगत 9 वर्षों में केंद्र की भाजपा शासित मोदी सरकार ने इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया,अब तो लोकसभा 2024 का चुनाव सामनेआ रहा है, इसी को देखते हुए इंडिया गठबंधन के सामने भाजपा शासित केंद्र को मोदी सरकार ने घुटने टेक दिए,और जनता को लुभाने के लिए रसोई गैस की कीमत में ₹200 की कमी कर दी है,ताकि आम जनता उनके पक्ष में मतदान कर सके, मगर ऐसा संभव नहीं लग रहा है,अब देखना यह होगा कि मतदाता किसेअपना बहुमूल्य वोट देकर किस पार्टी को नई सरकार (प्रधानमंत्री) बना पाएंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026