रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
गया में अग्निपथ योजना के तहत सेना में बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ही अभ्यर्थियों में सेवा में जाने का जज्बा दिखा।. पहले दिन लखीसराय, नवादा और जहानाबाद के करीब 700 अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया।. फिजिकल टेस्ट के तहत अभ्यर्थियों ने जहां दौड़ लगाई। वहीं लॉन्ग जंप समेत अन्य टेस्ट में भी शामिल हुए। 30 अगस्त से शुरू होकर यह आगामी 5 सितंबर तक चलेगी.। गया के बोधगया में स्थित बीएनपी ग्राउंड में यह आयोजित किया गया हैं। अप्रैल महीने में अभ्यर्थियों ने अग्निवीर को लेकर परीक्षा दी थी।इसके बाद शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सेकंड फेज में फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है.।फिजिकल टेस्ट के पहले दिन नवादा, जहानाबाद, लखीसराय जिला के 700 अभ्यर्थी शामिल हुए.11 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली 5 सितंबर तक: क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय (बिहार एवं झारखंड) के तत्वावधान में अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय गया के द्वारा आगामी 30 अगस्त 2023 से 05 सितंबर 2023 तक बहाली का आयोजन किया गया है।बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 3 बोधगया में सेना बहाली आयोजित रहेगी।जानकारी के अनुसार बिहार के 11 जिलों औरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद, लखीसराय, नालंदा, नवादा, अरवल, कैमूर, रोहतास, एवं शेखपुरा के शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए यह सेना भर्ती आयोजन किया गया है,।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026