जयपुर, राजस्थान।
प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी अमृता धवन का राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एक होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगुवानी कर स्वागत किया। कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता एवं खटकड़ के पूर्व सरपंच बलराम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ अमृता धवन को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस सीकर जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, पीसीसी सचिव राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। वहीं श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से दावेदार बलराम यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेश में कांग्रेस सरकार को रिपीट करवाने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन करें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.