Tranding

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा के वर्षिक चुनाव 2023-2024 की जिम्मेदारी नई समिति को सौंपी गई।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

चुनाव समिति के नए चेयरमैन डॉ अवध दुबे एवं सचिव डॉक्टर ए.सी. अग्रवाल और अन्य मेंबर डॉ. आर.पी.एस. भारद्वाज, डॉ राकेश चंद्रा डॉ. योगेश टंडन को चुना गया है। आईएमए की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से इनको चुना गया।इस संबंध में आज दिनांक 31 अगस्त 2023 दिन गुरुवार को साथ 3-00 बजे एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए भवन,परेड कानपुर के सेमिनार हाल में किया गया। इस पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. पंकज गुलाटी चुनाव समिति के नए चेयरमैन डॉ अवध दुबे एवं सचिव डॉक्टर ए.सी. अग्रवाल, डॉ. आर.पी.एस. भारद्वाज, डॉ राकेश चंद्रा डॉ. योगेश टंडन सदस्य चुनाव समिति एवम डॉ अमित सिंह गौर सचिव आईएमए कानपुर ने संबोधित किया।

आई०एम०ए० कानपुर के अध्यक्ष डा० पंकज गुलाटी ने आये हुए सभी पत्रकार बंधुओं एवम्

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं का स्वागत करते हुए बताया की आईएमए कानपुर के २०२३ २०२४ के चुनाव के संबंध में इस पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। इस संबंध में से चुनाव समिति विस्तार से चुनाव कार्यक्रम को बताएगी।

चेयरमैन डॉक्टर अवध दुबे ने बताया की पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी चुनाव EVM द्वारा कराए जाएंगे तथा रिजल्ट | घंटे में निकल जाएगा| EVM द्वारा चुनाव करवाने में कानपुर शाखा भारत की आईएमए की पहली शाखा है। वर्तमान चुनाव समिति ने सद्भावना और पारिवारिक माहौल में चुनाव कराने का संकल्प लिया है।

IMA द्वारा जारी किए गए पहचान पत्रों के बिना मतदान संभव नहीं हो सकेगा।सोशल मीडिया के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का प्रयोग नही कर सकता, अगर कोई भी कैंडिडेट एवम उसका सुपोर्टर भी प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
95

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026