हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री संसद ठाकुर सिद्धार्थ सिंह की सहमति से मोहम्मद अरशद दद्दा को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया! समाजवादी पार्टी में कम समय में इतनी बड़ी जिम्मेदारी जल्दी कार्यकर्ता को नहीं दी जाती लेकिन मोहम्मद अरशद दद्दा की मेहनत को देखते हुए समाजवादी पार्टी में जिम्मेदारी सौंप दी है! नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिल जाने पर मैं शीर्ष नेतृत्व, पार्टी पदाधिकारीयो वा समस्त कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास दिलाना चाहता हूं की शरीर के आखिरी सांस तक वा जीवन के अन्तिम क्षण तक पार्टी को राष्ट्र में बुलंदियों के शिखर तक पहुंचाने में सर्वत्र न्योछावर कर दूंगा! आगे कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के साथ अत्याचार किया चुनाव आते ही गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट करके जनता केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अपनी ओर आकर्षित कर रही है क्योंकि जनता सब समझ रही है इंडिया की जीत होगी!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.