Tranding

पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व्यवस्था एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

उन्होंने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर थाना स्तर पर ही समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रवैया अपनाने पर भी विशेष जोर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.