सीएम गहलोत की योजनाएं कराएंगी सत्ता वापसी- बलराम यादव
भाजपा की कथनी और करनी में फर्क, जनता की भावनाओं को भड़कने का करती है कार्य
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं खटकड़ के पूर्व सरपंच बलराम यादव ने कहां कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। जनता कांग्रेस सरकार को उसकी जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं तथा आम जनहितार्थ किए जा रहे कार्यों के बल पर फिर से चुनेगी। वहीं उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह लोगों की जन भावनाओं को भडका कर सत्ता प्राप्ति के लिए तत्पर रहती है। वहीं भाजपा की परिवर्तन यात्रा को ढकोसला करार देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की कथन और करनी के फर्क को बखूबी समझती है, वह अब किसी बहकावे या दिलासे में आने वाली नहीं है।
श्रीमाधोपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार बलराम यादव ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि वादे पूरे करने वाली सरकार को फ़िर से लाना है।रिवाज़ बदलकर कांग्रेस को जिताना है। छल करने वाली भाजपा को सबक सिखाना है। बलराम यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में नेतृत्व को लेकर पूरी तरह कन्फ़्यूज्ड और बिना दूल्हे की बारात लिए घूम रही भारतीय जनता पार्टी के हालात अब ‘कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा’ वाले हो गए हैं। इनकी यात्राओं और कार्यक्रमों के पीछे की मजबूरी महज़ आलाकमान के आदेश पर इवेंट ऑर्गनाइज़ करना और अपने बिखराव को रोकना है, और कुछ नहीं। बलराम यादव ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने का भरोसा जताते हुए कहा कि राजस्थान से लेकर दिल्ली तक भाजपा के तमाम नेता जानते है कि इस बार राजस्थान की जनता का मूड क्या है। जनता एक सरकार से जो चाहती है उससे बढ़कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने किया है और कर रही है। कोई ऐसा वर्ग नहीं जिसके हित में और कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां विकास के कार्य करने में सरकार ने कोई कमी छोड़ी हो। आज राजस्थान में गांव-ढाणी तक बुजुर्ग से लेकर बच्चे-तक अपनी सरकार द्वारा दी जा रही सौगातों पर खुशी जताते मिलते हैं।
भाजपा सांसदों ने राजस्थान के हितों को किया नजरअंदाज।
बलराम यादव ने भाजपा को विपक्षी पार्टी के रूप में 5 साल का सफ़र याद दिलाते हुए कहा कि इन औपचारिक यात्राओं की बजाय यदि भाजपा सांसदों ने दिल्ली में राजस्थान के हितों की आवाज़ उठाई होती, तो लोग इनके नेताओं को कभी याद भी करते। लेकिन अब जनता भी इनकी हकीकत से पूरी तरह वाकिफ़ है।
सीएम गहलोत को दें मजबूती।
यादव बोले-सरकार के काम-काज, ऐतिहासिक योजनाओं, अभूतपूर्व फैसलों को देखकर भाजपा के पास कहने और करने को कुछ बचा नहीं है, इनका प्रोपेगेंडा, अफ़वाह, भ्रम, दुष्प्रचार भी अब चल नहीं पाएगा। परिवर्तन तो राजस्थान बेशक लाएगा, पर ये गारंटी है कि वो परिवर्तन भाजपा को दिन में तारे जरूर दिखाएगा। वही बलराम यादव ने राजस्थान की जनता से आगमन किया कि वह भाजपा की कथनी और करने को समझे और सही अर्थों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को आगे बढ़ते हुए प्रदेश को विकास पथ की ओर अग्रणी रखने में महत्व भूमिका का निर्वहन करें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.