करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में आज प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती (शिक्षक दिवस) बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने अपने क्लासरुम को अच्छे से सजाकर उनकी जयंती को भव्य तरीके से मनाया। उनकी जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने केक काटकर उपस्थित सभी टीचर्स स्टॉफ व बच्चों को शिक्षक दिवस पर सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुजीत विक्टर, कृष्ण मोहन चौबे, दुर्गा दत्त मिश्रा, करुणाकर राम त्रिपाठी, टीपी पांडेय, राघवेंद्र ओझा, जितेंद्र रॉय, शिक्षिका ममता श्रीवास्तवा, प्रियंका पाठक,सुमन जैसवाल, सुनीता सिंह, सुप्रिया सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026