हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
बर्रा क्षेत्र की नरकीय स्तिथि से आक्रोशित व्यापारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने आज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता और किदवई नगर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में बर्रा 8 दामोदर नगर के पास चांद की सतह जैसी सड़क पर आओ तुम्हें चांद पे ले जाएं गीत गाया और टूटी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की टूटी सड़कों की जर्जर,खूनी,टूटी हालत से नाराज़ होकर गीत गाकर विरोध दर्ज करवाया गया है और तत्काल सभी टूटी सड़कों के निर्माण की मांग रखी गई।
अभिमन्यु गुप्ता बोले की आए दिन लोग चुटिल होते हैं और वाहन टूटते हैं।व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।आज हमको मजबूर किया जा रहा है की मौत और मौत जैसे भयावह दर्द को चुनने के लिए क्योंकि अगर इन टूटी सड़कों से निकले तो मौत या मौत जैसा दर्द मिलेगा। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की कानपुर दक्षिण की सड़कों से रोज लाखों लोग निकलते हैं।हजारों बच्चे स्कूलों के कारण इस सड़क का प्रयोग करते हैं।यहां से निकलते ही गाड़ियों में पार्ट्स टूटने की आवाज आने लगती है।बच्चों,युवाओं बुजुर्गों सबको दर्द होने लगता है।क्षेत्र के व्यापारी,उद्यमी,मज़दूर आवागवन में भयंकर दिक्कत झेलते हैं।हर वर्ग को इन सड़क से गुजरने में भयंकर यातना और शारीरिक दर्द को झेलता है।दो पहिया वाहनों के शॉकर टूटने की खबर आए दिन आती है।
विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा की यदि सड़कों के हालात नहीं सुधरे तो आम जन के साथ सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अभिमन्यु गुप्ता,प्रदीप तिवारी,रेशू यादव,प्रभात आर्या,सोनी गुप्ता,शकील अहमद,काले खान,अरुण पांडे,सुरेंद्र यादव,सरफराज अहमद,श्यामचरण गुप्ता,मनीष राजपूत,चंद्रशेखर आदि थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026