Tranding

कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 60 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों के चयन हेतु जनपद स्तर से मैट्रिक्स जारी की गई थी। उपरोक्त मैट्रिक्स के अनुसार चयनित शिक्षकों के साथ साथ जनपद एवं प्रदेश स्तर पर विशेष प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों की सूची में शामिल किया गया था। आज सम्मानित किए गए विभिन्न विकास खण्डों के शिक्षक जिन्होंने कायाकल्प, नामांकन, सामुदायिक सहभागिता तथा निपुण भारत मिशन में बेहतर कार्य कर रहे, आज शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। सभागार में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सभी ने मा0 मुख्यमंत्री के लखनऊ लोग भवन में आयोजित शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अरुण पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक शिक्षक का सर्वप्रथम दायित्व है कि वह सीखने सिखाने की प्रक्रिया को आनन्दमय एवं सहज बनाये। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
109

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026