Tranding

जीएसवीएम के नवागंतुक छात्रों के लिए ध्यान एवं योग का हार्टफुलनेस संस्था द्वारा प्रशिक्षण कराया गया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 2023-24 बैच के नवीन सत्र के प्रारंभ में फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत सभी प्रथम वर्ष के छात्रों को हार्टफूलनेस इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शन में रिलैक्सेशन ध्यान योग अभ्यास करवाया गया । यह कार्यक्रम एन एम सी द्वारा छात्रों के उत्तम मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु पिछले कुछ वर्षों से हर वर्ष आयोजित करवाया जाता है। एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजियोलॉजी, कोऑर्डिनेटर डॉ अनुपम गुप्ता ने ध्यान एवं योग के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी कलाओं को अपनी दिनचर्या में जगह देने से छात्र अपने अध्ययन में अधिक केंद्रित रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं । सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है । और जीवन की कठिनाइयों के बावजूद बहुत ही सहज लगता है। जीएसवीएम के छात्र-छात्राएं आज देश के साथ-साथ विदेशों तक में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
40

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026