Tranding

लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का कराए निस्तारण - मुख्य सचिव

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा सहित जनपद के आला अधिकारियों जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश सीडीओ संजय मीना पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई अपर आयुक्त अजयकांत सैनी एडीएम वित्त राजस्व विनीत कुमार सिंह एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्याम देव सहित अन्य अधिकारी से कहा की 9 सितंबर को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित जनपद मुख्यालय के साथ मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम, कलैक्ट्रेट एवं तहसील में चल रहे न्यायालय  पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), प्रिलिटिगेशन वैवाहिक विवाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) एवं आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले समस्त प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026