Tranding

मुख्य अभियंता कार्यालय कार्य दिवस में 16वें दिन तालाबंदी, सत्याग्रही फुटपाथ पर सत्याग्रह को विवश।

 - मुख्य सचिव,प्रमुख अभियंता के संरक्षण में आर.बी सिंह मुख्य अभियंता बना तानाशाह।

- 16वें दिन भी तालाबंदी पर जिला व पुलिस प्रशासन खामोश व लाचार

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुख्यमंत्री के गृह नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक आंदोलन के पद चिन्हों पर चलते हुए तीसरी आंख मानव अधिकार संगठन द्वारा कैग रिपोर्ट आधारित लोक निर्माण विभाग में कारित भ्रष्टाचार के विरुद्ध 785 दिनों से प्रचलित अहिंसात्मक सत्याग्रह से पूर्वाग्रह से ग्रसित मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, प्रमुख अभियंता (विभागाध्यक्ष) लोक निर्माण विभाग के संरक्षण व मिली भगत से आरोपी आर.बी सिंह भ्रष्ट मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गोरखपुर द्वारा सत्याग्रहियों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या कर,विगत 16 दिनों से मुख्य अभियंता कार्यालय मुख्य द्वार पर कार्यालय कार्य दिवस में तालाबंदी कर सत्याग्रहियों को सार्वजनिक मार्ग पर सत्याग्रह करने को विवश किये जाने के विरुद्ध समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशित समाचार व संगठन द्वारा प्रेषित शिकायत पत्रों को शासकीय प्रशासकीय तंत्र द्वारा नजर अंदाज किया जाना भ्रष्ट अभियंताओं को संरक्षण प्रदान कर भ्रष्टाचार किए जाने की खुली छूट प्रदान किए जाने का संगठित अपराध है।

उक्त के अनुक्रम में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार भ्रष्टाचार में सराबोर है, यही कारण है कि पूरे उत्तर प्रदेश में पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण विभाग हो या जिला व पुलिस प्रशासन हो सभी भ्रष्टाचार के व्यापार में मदहोश हैं और सरकार निराधार कथित भ्रष्टाचार मुक्त नारे का राग अलाप रही है जिसका धरातल पर व्यवहारिक स्वरूप नगण्य है।

उपरोक्त बातें 785 दिनों से लगातार सत्याग्रह पर बैठे सत्याग्रही रामचंद्र दुबे ने बेवाक कही। सत्याग्रह स्थल पर तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के शैलेंद्र कुमार मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष,रमाकांत पांडे "राजू" प्रदेश अध्यक्ष, ध्रुव नारायण सिंह प्रदेश संयोजक, ई.आरके श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता कुशीनगर जिला अध्यक्ष, रामचंद्र दुबे, वीरेंद्र वर्मा आदि सत्याग्रही उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
89

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026