Tranding

उत्तरवारी पोखरा पक्की फुलवारी में जल जमाव से नाराज मोहल्लेवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,उत्तरवारी पोखरा के पक्की फुलवारी मोहल्ले में जल जमाव होने से नाराज मोहल्लेवासियों ने जमकर नारेबाजी की,विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे मोहल्लेवासियों ने नगर निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाया है,लोगों ने कहा की पक्की फुलवारी मोहल्ले के पास ढाई से 3 हजार की आबादी पिछले कई महीनों से जल् जमाव से गुजर रही है। मोहल्लेवासियों ने संवाददाता को बताया कि जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं होने से गंदा पानी घरों में घुस जाता है। सड़क पर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।महापौर से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है,उन लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। मोहल्लेवासियों ने भी संवाददाता को बताया कि अगर नगर निगम के द्वारा नाली का निर्माण करा दिया जाता है,तो इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में, लालबाबू पटेल,नारायण ठाकुर शमशुल कुरेशी,कृष्णा महतो आकाश श्रीवास्तव,नैना देवी, शारदा देवी ने कहा कि वार्ड पार्षद,फंड की कमी की बात करते हैं,सूचना पर पहुंचे उप उपमहापौर प्रतिनिधि,राम गुप्ता ने लोगों को समझाकर शांत कराया,उन्होंने कहा कि जल जमाव की समस्या से निरजात के लिए विशेष पैकेज की जरूरत है। रमन गुप्ता ने कहा कि उत्तरवारी पोखरा के सामने से नंदलाल गुप्ता तक नाला को तोड़कर फिर से बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई है, इसकी स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही नाला निर्माण होते ही समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026