Tranding

म.प्र. जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक श्री धीरेंद्र पाण्डेय ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक।

परिषद के योद्धा वंचितों को शासकीय योजनाओं को दिलाने में सहयोग करें- धीरेन्द्र पाण्डेय ईडी, जअप

डॉ. रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कार्यपालक निदेशक श्री धीरेंद्र पाण्डेय के मुख्य अतिथ्य में सभागार जिला पंचायत दतिया में आयोजित की गई। बैठक के पूर्व माँ पीताम्बरा, धूमावती माई व वनखंडेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की गई।

आयोजित बैठक में विकासखंड दतिया, भाण्डेर एवं सेंवढ़ा की नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, मेंटर्स एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहैं। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि श्री धीरेंद्र पांडे एवं संभागीय समन्वयक श्री सुशील बरुआ द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए कार्यपालक निदेशक श्री पांडेय द्वारा जिले में जन अभियान परिषद की गतिविधियों की सराहना करते हुए उपस्थित नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं एवं मेंटर्स आदि को धन्यवाद देते हुए और अधिक प्रभावी प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जन अभियान परिषद के जिले में कार्यरत योद्धाओं की निरंतर समाज सेवा की गतिविधियों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को वंचित समुदाय तक लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, जिससे गांवों में कायाकल्प परिलक्षित हो रहा है।

कार्यपालक निदेशक श्री पांडेय द्वारा उपस्थित नवांकुर संस्थाओं से प्रत्येक सेक्टर में पर्यावरण संरक्षण हेतु नर्सरी की स्थापना, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, सोलर पैनल, डिजिटल गांव एवं स्मार्ट विलेज की कॉन्सेप्ट पर प्रभावी काम करने की आवश्यकता जताई। श्री पांडेय द्वारा शासन व समाज में सेतु के रूप में कार्यरत संबद्ध संस्थाओं के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की साथ ही अपेक्षा की, कि पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजना से वंचित न रहे। कार्यपालक निदेशक श्री पांडेय नके कहा कि प्रस्फुटन समितिययों को जन अभियान परिषद की रीड की हड्डी परिभाषित करते हुए उनके किए जा रहे प्रयासों को सराहा।

बैठक में पिछले वर्ष में किए गए कार्य एवं गतिविधियों की जिला स्तरीय समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना हेतु विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। संभागीय समन्वयक श्री सुशील बरुआ द्वारा म.प्र. जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार संभाग में प्राप्त निर्देश अनुसार गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा है व समितियों का क्षमता वर्धन कर नेतृत्व विकास की गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा है। 

जिला समन्वयक मुनेंद्र शेजवार द्वारा अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व भाषण के माध्यम से करते हुए सम्पन्न जिला स्तरीय गतिविधियों, अभियानों एवं कार्यक्रमों का व्रत प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत अतिथियों का स्वागत ब्लॉक समन्वयक भाण्डेर शैलेंद्र लिटौरिया एवं ब्लॉक समन्वयक दतिया श्रीमती ज्योति गोस्वामी द्वारा किया गया। 

आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रत्येक ब्लॉक से नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, मेंटर्स एवं छात्र-छात्राओं से उनके अनुभवों को अतिथियों द्वारा विस्तृत रूप से जाना, साथ ही प्रस्तुत अनुभवों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

आयोजित जिला स्तरीय बैठक का सफल व प्रभावी संचालन वरिष्ठ समाजसेवी, संचालक स्वदेश नवांकुर संस्था रामजीशरण राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री शैलेंद्र लिटोरिया द्वारा अतिथियों का एवं समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी अकाउंट ऑफिसर राजकुमार वर्मा तकनीकी सहायक शैलेंद्र खरे द्वारा संयुक्त रूप से दी। 

आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में संजय रावत, सुदीप तिवारी, पीयूष राय, उपेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह कुशवाहा, अशोककुमार शाक्य, भूपेन्द्र कुशवाहा, बलवीर पांचाल, बृजेंद्र कुमार, राजीव पटेल, मोहनी परिहार, अरविंद शर्मा, एड. अतुल उपाध्याय, दीपक कुमार, आयुष राय, चंद्रप्रकाश कौरव, सुबोध शर्मा, सुनील समाधिया, देवेंद्र बौद्ध, अनिल पुजारी, वैभव खरे, पाठक, विनय श्रीवास्तव, बालकृष्ण अग्रवाल, रामप्रसाद कोली, अशोककुमार यादव, बबलीराजा परमार, शिवा राय, प्रदीप कुशवाहा, अरनेश कुशवाहा आदि नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी/ प्रतिनिधि मेंटर्स, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
105

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026