Tranding

पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण।

51,18,046 निस्तारित मामलों में 42,77,285 प्री-लिटिगेशन, 6,97,610 लम्बित और 1,42,499 लघुआपराधिक वाद रहे शामिल।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश में आम नागरिकों तक सुगम न्याय प्रक्रिया की पहुंच सुलभ कराने की सीएम योगी की मंशा के अनुरूप शनिवार को सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचना के अनुसार सायं 06 बजे तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 51 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में लोक अदालत का सफल अयोजन संपन्न हुआ। सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह-। द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण की अंतिम संख्या अभी प्रतीक्षित है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शाम 6 बजे तक 

51,18,046 वादों का निस्तारण किया गया। इनमे प्री-लिटिगेशन वाद 42,77,285, लम्बित वाद 6,97,610 लघुआपराधिक वाद 1,42,499 थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
48

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026