शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ, जिला जज,त्रिलोकी दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। आपसी सहमति से लोगों ने हाथ मिलाया,साथ ही वर्षों से चलेआ रहे हैं वादों का निपटारा किया गया।लोक अदालत में सबसे ज्यादा 640 आपराधिक मामलों का निपटारा हुआ,इसके अलावा रेलवे विभाग से जुड़े समरी ट्रायल के 320,वन वाद के 7 दावा वाद के 3,एनआई एकट के 8,पारिवारिक वाद के 19, मापतौल वाद के 21मामलों का निपटारा किया गया।राष्ट्रीय लोकअदालत में 2208 वादों का निपटारा किया गया,जब कि समझौता की राशि 5 करोड़ 32 लाख 27 हजार 537 रुपया रही,जबकि वसूली 1करोड़ 83लाख 26 हजार 331रही,इसमें सबसे ज्यादा बैंक का निपटा रहा,बैंक से जुड़े 1190 मामले का निष्पादन किया गया। लोक अदालत के समय-समय परआयोजन होने से विभिन्न वादों के दो पक्षों के बीच में कई वर्षों से चल रहे आपसी विभाग को आपसी सहमति से निपटारा किया जाता है,जिससे दोनों पक्षों कीआर्थिक, शारीरिक,मानसिक,
परेशानियां दूर हो जाती हैं,और बहुत ही कम लागत में सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं,इसके अलावा कई वर्षों सेआपसी नफरत जो चली आ रही होती है,वह भी एक दूसरे पक्ष के आमने सामने बैठने से वर्षों से चलीआ रही दुश्मनी भी खत्म हो जाती है,सरकार ने इस तरह के लोकअदालत का आयोजन करके बहुत सारे दीन दुखियों की समस्या बड़ी आसानी से सुलझा देती है,यह एक बहुत बड़ी समस्या के समाधान का जरिया बन जाता है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026