हफ़ज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेशह
गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जिलाधिकारी, कानपुर नगर एवं ए0डी0एम0सप्लाई कानपुर नगर का राशन कार्ड धारकों एवं कोटेदारों की गम्भीर समस्या के निस्तारण के सम्बन्ध में एक पत्र दिया।विधायक बताया कि, क्षेत्रीय राशनकार्ड धारकों की लगातार शिकायतें आ रही हैं कि, उनको कम राशन मिल रहा है। उक्त की शिकायत जब कार्ड धारक कोटेदारों से भी करते हैं तो, कोटेदारों का आरोप है कि, भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से कोटेदारों तक खाद्यान्न पहुंचता है। यह जिम्मेदारी खाद्य विपणन विभाग की है। जिसके कारण गोदाम से आने वाली 50 किलो की एक बोरी में किसी में दो किलो, किसी में चार किलोग्राम तो किसी में 10 से 12 किलोग्राम तक खाद्यान्न कम निकल रहा है।विधायक ने कहा कि, कोटेदारों तक पहुंचने वाली बोरी में कम राशन का खामियाजा जरूरतमंद राशन कार्डधारकों को भुगतना पड़ रहा है। जिसके कारण कोटेदार लगातार शिकायत भी दर्ज करा रहे हैं तथा खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर शिकायतें भी दर्ज कराई जा रही हैं।
विधायक ने बताया कि, हमारी सरकार पारदर्शिता के आधार पर राशन की पहुंच को, संपूर्ण रूप से पूर्ण करा कर, उपलब्ध करा रही है। परंतु यह घोर आश्चर्य का विषय है कि इस पर अभी तक जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं पहुंची कि, यह बीच में कौन से लोग हैं जो इस प्रकार की अनिमित्तताओं को, पिछले दिनों कब से और कैसे और किनके-किनके सहयोग से रैकेट बनाकर, सरकार को भी चूना लगाकर, भारी गड़बड़ी कर रहे हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.