Tranding

अहिंसात्मक सत्याग्रह पर शासन की हिंसात्मक प्रतिक्रिया असंवैधानिक..

- मुख्य अभियंता कार्यालय 24 दिनों से तालाबंद

- मुख्य अभियंता कार्यालय के मुख्य द्वार सार्वजनिक मार्ग पर सत्याग्रही सत्याग्रह को विवश

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की शंखनाद करने वाली सरकार के मुख्यमंत्री के गृह नगर गोरखपुर में सीएजी रिपोर्ट आधारित 794 दिनों से प्रचलित सत्याग्रह संकल्प संदर्भित प्रकरण में आरोपी अभियंताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की विफलता पर प्रबुद्ध व आम नागरिक सोचने को विवश हैं कि आखिर जीरो टॉलरेंस की शंखनाद भ्रष्टाचारियों पर विफल क्यों है यही कारण है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के शंखनाद की सत्य निष्ठा संदिग्ध है?

कहीं भ्रष्टाचारियों के कारित भ्रष्टाचार में शासकीय तंत्र में बैठे व्यवस्था के पोषकों की बराबर की भागीदारी तो नहीं?

कहीं ऐसा तो नही कि भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार की गंगोत्री से वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस के संखनाद की उत्पत्ति तो नही?


या यह कहा जाए की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में किन्ही कारणों से पूर्णतया विफल है?

कहीं वजह यह तो नही कि वर्तमान सरकार के राजनीतिक व्यय और भौतिक पिपासाओं की पूर्ति भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार के बलबूते पर है? शायद इन्हीं कारणों से भ्रष्टाचार में संलिप्त भ्रष्ट अभियंताओं द्वारा कार्यालय कार्य दिवस में 25 दिनों से ताला बन्दी और सत्याग्रहियों को सत्याग्रह स्थल से बेदखल करने जैसे गम्भीर अपराध करते हुये संवैधानिक अधिकारों के हनन के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने में सत्ता के नशे में डूबे सत्तासीन भ्रष्टाचारियों के संरक्षण में मशगूल हैं।

उपरोक्त बातें सत्याग्रह पर बैठे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने विगत 2 वर्षों से अधिक समय से सत्याग्रह की उपेक्षा की पीड़ा महसूस करते हुए कही।

सत्याग्रह स्थल पर बैठे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी दोगली नीति पर आधारित है, जिसकी पुष्टि समूचे उत्तर प्रदेश में लोक सेवकों के निरंकुश अपराधिक कृतियों एवं लोक उपेक्षात्मक कार्यशैली के साथ साथ नित्य नए भ्रष्टाचार के अंजाम दिए जाने के स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन के तुलनात्मक अवलोकन करते हुए किया जा सकता है।

सत्याग्रह स्थल पर संगठन रमाकांत पांडेय"राजू"प्रदेश अध्यक्ष, डीएन सिंह प्रदेश संयोजक, आरके श्रीवास्तव, रामचंद्र दुबे जिला मंत्री, शमशेर जमा खान महानगर मंत्री,पवन कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष कुशीनगर, साहेब राम साहनी जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर,राजमंगल गौड़,राष्ट्रीय लोक दल के विजय यादव,अमीर यादव सहित अन्य सत्याग्रही मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026