शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड स्थित,दिनदहाड़े एक महिला के गले से पलक झपकते ही चेन छीन ली। चेन स्नैचर ने बाइक से इस वारदात कोअंजाम दिया।महिला कुछ समझ नहीं पाई, तब तक चैन एसनेचर गले में पहने सोने की चेन को झपट चुके थे,छीना झपटी में उसके गले में खरोच भी लग गया। महिला आवाक होकर देखते रह गई,इसका वीडियो सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क पर बच्चों के साथ आगे से आ रही है,दूसरी ओर से बाइक पर सवार दो लड़के महिला को आता हुआ देखकर किनारे बाइक रोककर खड़े हो जाते हैं,महिला को लगा कि यह लड़केआसपास के हैं। महिला बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी,तभी ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। चेन स्नैचर्स बाइक लेकर छावनी की ओर फरार हो गए,बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था,और पीछे बैठे शख्स ने मास्क पहन रखा था,इससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई चेन स्नेचिंग पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बाइक की पहचान कर ली है।पीड़ित महिला ने बताया कि सोने के चैन की कीमत लगभग 75 हजार रुपया के आसपास होगी। इस बाबत नगर थानाअध्यक्ष, राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि एक महिला से चैन छीनने की जानकारी मिली है,मामले की जांच की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.