Tranding

सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म करने के जुर्म में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसको लेकर इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक पीड़िता ने इमामगंज प्रखंड के गांव पड़रीया निवासी डब्लू कुमार पर झांसा देकर जबरण सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाई थी।

पीड़िता ने आवेदन में जिक्र किया है कि मेरा मायके शेरघाटी प्रखंड के एक गांव में है। मेरी गांव की एक सहेली संग डब्लू कुमार से प्रायः मोबाईल के माध्यम से बात-चीत हुआ करते थे। चालू माह के 11 तारीख को डब्लू कुमार ने मुझे और मेरी सहेली को झांसा देकर शेरघाटी बुलाया और जहां से हम दोनों को झांसा देकर पटना लेकर चला गया, जहां पटना रेलवे स्टेशन पर आमस प्रखंड के कलवन निवासी अजय चौधरी और उनके दो अन्य शख्स पहुंचे।जिसे मैं पहचानती नही हूं। सभी ने मिलकर हम दोनों को लेकर स्टेशन के समीप एक होटल पहुंचे। जहां हम दोनों को रखा गया। जहां हम दोनों से जबरण दुष्कर्म की गई। उसके दूसरे दिन चारों ने मिलकर हम दोनों को गया ले आया, जहां बोधगया स्थित एक होटल में रखा। वहां भी हम दोनों के साथ जबरण मुह काला किये।

उसके दूसरे दिन यानी 13 तारीख को अजय चौधरी एवं उसके दो अन्य साथी बोधगया से अन्यत्र के लिए रवाना हो गये, परन्तु डब्लू कुमार हम दोनों को गांव लेकर पहुंचा और जहां से छोड़कर भाग गया।

Karunakar Ram Tripathi
177

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.