Tranding

अमर शहीद जगदेव प्रसाद के 49 वे शहादत दिवस पर शोषित समाज दल ने 24 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया (मगध)

शोषित समाज दल के तत्वावधान में अमर शहीद जगदेव प्रसाद व दलित छात्र लक्ष्मण चौधरी के 49 वां शहादत दिवस के अवसर पर 24 सूत्री मांगों को लेकर अरवल जिले के रतनी-फरीदपुर प्रखंड कार्यालय पर धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता दल के राष्ट्रीय मंत्री सह संसदीय बोर्ड अध्यक्ष ब्रजनंदन सिंह ने किया ।

धरना को संबोधित करते हुए मा.चन्दन कपूर [राज्य उपाध्यक्ष शो.स.द.बिहार] ने कहा कि आज देश-परदेश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। जैसे दलित महिलाओं पर अत्याचार , तानाशाही अफसरशाही ,संविधान बदलना , हिन्दू खतरा में है घूसखोरी आदि चरम सीमा पर है। जिससे निजात पाने के लिए शोषित समाज दल का

सरकार आवश्यक है और 90फीसदी शोषित-दलितों ने शोषित समाज दल को मजबूत करने की अपील की धरना के मुख्य अतिथि मा.रामप्रवेश। सिंह यादव [राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शो.स.द.] ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद का सपना आज भी अधूरा है वह पूरा होगा और, -शोषितों का राज,शोषितों के द्वारा , शोषितों के लिए होकर रहेगा। 

इसके अलावा धरना को बिनोद कुमार अर्जक,देवेन्द्रनाथ वर्मा, पवन कुमार मौर्या,रामनारायण सिंह और डा.निरंजन कुमार नायक आदि नेताओ ने संबोधित किये और अमर शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों को फैलाने और शोषित समाज दल के नीति सिद्धांत कार्यक्रम वक्तव्य पर चलने का संकल्प लिये।इसके उपरांत मुख्यमंत्री बिहार सरकार पटना को प्रखंड विकास पदाधिकारी रतनी-फरीदपुर जहानाबाद के द्वारा चौबीस मांगों के स्मार पत्र सौंपा गया। अंत में ,सौ में नब्बे शोषित है नब्बे भाग हमारा है।ठगकर लूटकर खाने वाले को हमने धिक्कार है।मेहनत की जो रोटी खाये वही भाई हमारा है।हिटलरशाही नहीं चली तो मोदीशाही नहीं चलेगी।शाह-मोदी ,चाचा-भतीजा की सरकारी में देश-परदेश रसातल जाता है  सिद्धांत-नीति विहीन व्यर्थ शोर मचाया है। संविधान से छेडछाड करना बंद करो। भाजपा-आर एस एस होश मेंआओ।जगदेव प्रसाद रामस्वरूप वर्मा  जयराम प्रसाद रघुनीराम शास्त्री बीपी सिंह वागी, बाबासाहब, सावित्रीबाई , ज्योतिबा आदि अमर रहे  गगनभेदी नारी के साथ धरना को समाप्त किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.